सोलन :योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में लगातार स्क्रब टायफस के मामले सामने आ रहे हैं,इससे मौ+त का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है । जिला सोलन से संबंध रखने वाले चार लोगों की मौ+त अभी तक स्क्रब टायफस से हो चुकी है । जिला में अभी तक स्क्रब टायफस के कुल 12 मामले सामने हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉक्टर अमित रंजन ने बताया कि स्क्रब टायफस एक कीड़े के काटने से होने वाली बीमारी है, जो कि आमतौर पर घास में पाया जाता है । ग्रामीण लोग जो पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जाते हैं अक्सर उन्हें यह कीड़ा काट लेता है । ऐसे में इसके काटने से बुखार जैसे लक्षण सामने आते हैं और थकावट महसूस होती है, इस तरह के चार मामले सोलन में सामने आए थे जिन्हें आईजीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था और चारों मरीजों की मौ+त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्क्रब टायफस के प्रति लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि इसके प्रति सावधानी बरती जा सके।
