बीबीएन :जगत सिंह -नालागढ़ के तहत रोपड़ मार्ग पर स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में काम लेने की एवज में फायरिंग का मामला सामने आया है । बता दें कि मेडिकल डिवाइस पार्क के ठेकेदार व कर्मचारियों ने तीन स्थानीय युवकों पर फायरिंग के जहां गंभीर आरोप लगाए हैं ।
इस बारे में एसएसपी बद्दी मोहित चावल का कहना है कि जैसे ही फायरिंग की बात सामने आई तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पहले घायल को नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसके बाद पुलिस ने आगामी जाँच शुरू कर दी है और पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है । पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को 8 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है । उन्होंने कहा कि फायरिंग तो कर्मचारी व ठेकेदार के मुताबिक हुई है लेकिन फिरौती की बात अभी जांच का विषय है और जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि तीनों युवकों द्वारा अगर कोई फिरौती मांगी गई है तो उसके तहत भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एसएसपी बद्दी ने कहा कि तीनों युवकों की पहचान कर ली गई थी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
