By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अटल टनल के आगे बनेगी एक और टनल…12 महीने लेह जाना होगा संभव-अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अटल टनल के आगे बनेगी एक और टनल…12 महीने लेह जाना होगा संभव-अनुराग ठाकुर
himachalpolitical

अटल टनल के आगे बनेगी एक और टनल…12 महीने लेह जाना होगा संभव-अनुराग ठाकुर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/03/11 at 8:29 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)-केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि केंद्र सरकार अटल टनल के आगे शिंकुला दर्रे के नीचे एक टनल का निर्माण करने जा रही है ताकि लेह को 12 महीने शेष भारत के साथ जोड़ा जा सके। यह बात उन्होंने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के टिहरा में भाजपा के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की सरहदों की सुरक्षा मजबूत हुई है। सीमाओं पर एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, टनलों का निर्माण किया जा रहा है और रेलवे ट्रेक बिछाए जा रहे हैं। कांग्रेस जिस गरीबी को हटाने के झूठे नारे देती थी उस गरीबी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वास्तविकता में हटाकर दिखाया है। उन्होंने लोगों से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आहवान करते हुए देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की बात भी कही।

पहले पैसों का रोया रोना,अब रो रही विधायकों का रोना

इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार थी तो कभी भी पैसों की कमी नहीं आई। लेकिन जब कांग्रेस की सरकार बनी तो शुरूआत से ही पैसों की कमी का रोना शुरू कर दिया। पहले पैसों के लिए रोते रहे अब विधायकों के लिए रो रहे हैं। उन्होंने 1500 रूपए की योजना पर तंज कसते हुए कहा कि अगर यह योजना सरकार बनते ही शुरू हो जाती तो प्रत्येक महिला को अब 21-21 हजार मिल चुके होते। चुनावों के दौरान 1500 देने के जो फार्म कांग्रेस ने भरवाए थे वो फार्म बाद में कूड़े के ढेर में फेंके गए। अब फिर से फार्म भरवाए जा रहे हैं और इन्हें भी कूड़े के ढेर में ही फेंका जाएगा।

TAGGED: Anurag Thakur, Mandi dharampur Union minister
Chandrika March 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जुब्बरहट्टी हवाई अड्डा जाना हुआ आसान ,HRTC की अपील, करे एरो कनेक्ट शटल बस सेवा का इस्तेमाल
Next Article कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस..CM बोले बीजेपी की केंद्र सरकार लोकतांत्रिक मूल्य को कर रही खत्म
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?