By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 2.144 ग्राम चरस सहित पकड़ा तस्कर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 2.144 ग्राम चरस सहित पकड़ा तस्कर
himachal

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने 2.144 ग्राम चरस सहित पकड़ा तस्कर

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/07 at 12:46 PM
Share

मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू –  कुल्लू पुलिस का नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। कुल्लू पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए एक युवक को 2 किलो 144 ग्राम चरस साथ गिरफ्तार किया है ।पुलिस ने चरस को अपने कब्जे में ले लिया है और अब आरोपी युवक को अदालत में पेश करने की कार्रवाई पूरी की जा रही है। वहीं युवक से इस बात की भी पूछताछ की जा रही है कि वह कहां से यह चरस खरीद कर लाया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस टीम ने रात को नाकाबंदी के दौरान युवक से दो किलो 144 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान 24 वर्षीय कैलाश सिंह पुत्र खेमराज निवासी खनी डाकघर ठेला तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। भुंतर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गड़सा घाटी में लगातार चरस तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात को नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान एक युवक पर पुलिस को शक हुआ।

शक के आधार पर जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो किलो 144 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गौर रहे कि इससे पहले दो सितंबर को बंजार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान महिला से एक किलो 38 ग्राम चरस बरामद की है। वहीं 21 जुलाई को मणिकर्ण घाटी में एक नेपाली मूल के व्‍यक्ति से आठ किलो 50 ग्राम चरस बरामद की है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिला में चरस तस्करी का काला कारोबार लगातार बढ़ रहा है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

admin September 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश को एक सूत्र में पिरोने का करेगी काम : शिवकुमार
Next Article 214 से आज 57 रुपए हुई प्रति किसान की आय- राजीव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायत समिति रोहड़ू चुनाव परिणाम घोषित, 15 वार्डों में विजेताओं की तस्वीर साफ

Ago

मंडी में कांग्रेस को एक सीट मिलने का रिवाज निगम में भी शुरू, लेकिन 2027 में कर देंगें बेजा ही खत्म

Ago

हिन्दू एकता मंच समिति की 48वीं निशुल्क धार्मिक यात्रा माँ चिंतपूर्णी धाम पहुंची

Ago
CM Sukhwinder Singh

साच पास से लौट रहे पर्यटकों की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?