संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस थाना इंदौरा के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम को बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशी+ला पदा+र्थ है+रोइन ( चि+ट्टा ) पकड़ने में सफलता हाथ लगी हैं। इस बारे जानकारी देते हुए एस.पी.नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब – हिमाचल सीमा से सटे क्षेत्र में नशी+ले पदार्थों की तस्क+री हो सकती हैं। जिस पर सहायक उप निरीक्षक करतार सिंह, मानद मुख्य आरक्षी मोहम्मद असलम, मनोहर लाल व संजय कुमार की टीम को काठगढ़ शिव मंदिर के निकट नाका लगाने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान ए.एन.टी.एफ. की उक्त टीम ने एक आई 20 कार ( पी बी 09 एजे 5445 ) की तलाशी के दौरान उक्त मात्रा में हैरो+इन बरा+मद की हैं। पुलिस ने 38 वर्षीय राजवीर सिंह,पुत्र हरदीप सिंह निवासी मजपुर, डाकघर भंगाला, तहसील मुकेरियां, 26 वर्षीय दीपक कुमार,पुत्र सतिंदर सिंह, निवासी महताबपुर, तहसील मुकेरियां व 20 वर्षीय पंकज गुलेरिया, पुत्र गुलाब सिंह, निवासी डाह कुलाड़ा, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को गिर+फ्तार कर एन.डी.पी.एस. अधिनियम ते सेक्शन 21, 25-29-61-85 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार व हैरो+इन को कब्जे में ले लिया हैं। मामले में आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही हैं।
