ऊना,राकेश (TSN)-ऊना जिला में आज भारतीय जनता पार्टी का कांग्रेस सरकार के 2 साल के कार्यकाल को लेकर धरना प्रदर्शन था. धरना प्रदर्शन समाप्त करने के कुछ समय बाद बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर का खाना सर्किट हाउस में तैयार था लेकिन अनुराग ठाकुर खाना खाने के लिए एमसी पार्क में खड़ी हिमाचल अन्नपूर्णा फूड वैन के पास पहुंच गए.अनुराग ठाकुर को फूड वैन के पास पहुंचते देख फूड वैन का संचालन कर रही सपना देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
अनुराग ठाकुर ने जहां पर दाल और पपीते के कोफ्ता की सब्जी के साथ खाना खाया.अनुराग को यह खाना काफी पसंद आया और उन्होंने इस खाने की तारीफ भी की.अनुराग ने जानकारी देते हुए बताया की अन्नपूर्णा फूडवैन में उन्होंने इतना स्वादिष्ट खाना पहली बार खाया है.सपना देवी ने महिला सशक्तिकरण की मसाल पेश की है.उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा उन्होंने इस खाने की बहुत तारीफ सुनी थी. उन्होंने लोगों से कहा है कि अगर वह ऊना में आए तो हम अन्नपूर्णा फूड बैंक का खाना जरूर खाएं.आपको बता दे की सपना देवी पिछले काफी समय से अन्नपूर्णा फूड बन का संचालन कर रही है इसके साथ वह दो लोगों को रोजगार भी दे रही है और अपने परिवार का पेट भी पाल रही है सपना देवी के पति का देहांत हो चुका है.अब परिवार में सात बेटियां है जिनमें दो कि शादी हो गई है जबकि पांच अभी शिक्षा ग्रहण कर रहीं है सपना देवी ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं का आभार प्रकट किया है उन्होंने कहा कि उनकी बादलों से ही वह जहां तक पहुंची है उनकी आज खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब अनुराग ठाकुर उनकी फूड वैन पर खाना खाने पहुंचे थे
