अरविंदर सिंह,हमीरपुर (TSN): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को सुबह दियोटसिद्ध से स्वच्छ भारत 3.0 की शुरूआत की। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर की ओर से3 बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को कार्य्रकम का आयोजन किया गया। यहां से भी इस अभियान की शुरूआत की गई। केंद्रीय मंत्री ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित किया गया ओर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। गांधी जयंती से एक दिन पूर्व सुबह 10 से लेकर 11 बजे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस अभियान की शुरूआत गांधी जयंती से एक दिन पूर्व की गई हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि देश का हरेक नागरिक एक घंटा श्रमदान करेगा ओर आगे के लिए शपथ लेकर चलेंगे कि एक हफ्ते में कम से कम दो घंटे हम स्वच्छता अभियान में दें और एक साल में 100 घंटों से ज्यादा का समय स्वच्छता अभियान पर लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने बहुत बड़ी मुहिम पिछले कुछ वर्षों में देखी है जहां जनजागरण हुआ हैं।
लोगों ने गंदगी फैलना कम किया है और स्वच्छता अभियान में योगदान दिया हैं। विशेष तौर पर देश के युवाओं ने प्रधानमंत्री की मुहिम में एक एंबेसडर के रूप में काम किया हैं। हर जगह सफाई अभियान चलाया गया है। जो असंभव था वह भी संभव किया गया हैं।
