राहुल चावला,धर्मशाला (TSN): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है कि स्वच्छता अभियान में भाग लेकर एक घंटे तक श्रमदान करें। स्वच्छता अभियान के संबंध में ‘एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ का नारा दिया हैं जिसके चलते रविवार को डल झील में केंद्रीय भूमि जल बोर्ड, उत्तरी हिमालयन क्षेत्र धर्मशाला की और से स्वछता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान 10 बजे शुरू होकर 11 बजे समाप्त हुआ।
इस अभियान के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय भूमि जल बोर्ड धर्मशाला के डायरेक्टर जेएन भगत ने बताया कि पूरे देश में लोगों ने रविवार सुबह 10 बजे से स्वच्छता अभियान में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की। यह अभियान गांधी जयंती की पूर्व संध्या तक चलेगा। उन्होंने बताया की स्वछता ही सेवा है कचरा मुक्त भारत बनाने को लेकर एक तारीख, एक घंटा, एक साथ’ भारत सरकार की और से अभियान चलाया गया है ,जिसके तहत केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की और इसी के तहत डल झील में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया हैं।
उन्होंने बताया की चिल्ड्रन विलेज स्कूल के साथ मिलकर डल झील को कचरा मुक्त करने के लिए ये अभियान चलाया हैं। उन्होंने कहा है की भारत सरकार की और आज का दिन एक घंटा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक कचरा मुक्त भारत बनाने के लिए ये अभियान चलाया हैं उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से यह अपील भी की है की कोई भी यहां वहां कचरा न फैलाए और कचरा मुक्त भारत बनाएं।
