अरविंदर सिंह,हमीरपुर (TSN): उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध से शौर्य जागरण यात्रा का शुभारंभ रविवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। सबसे पहले भगवान श्रीराम की प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर दियोटसिद्ध मंदिर के महंत सहित अन्य विशेष तौर पर मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर का यहां पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शौर्य जागरण यात्रा का शुभारंभ हुआ।
यह यात्रा पांच दिनों तक जिला के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली जाएगी। विश्व हिंदू परिषद ओर बजरंग दल के माध्यम से इस शौर्य जागरण यात्रा का संचालन किया जा रहा हैं। विश्व हिंदू परिषद ओर बजरंग दल के माध्यम के इस यात्रा को जिला के अलग-अलग हिस्सो में ले जाया जाएगा। इसका उद्देश्य आम जनमानस को धर्म व संस्कृति के प्रति जागरूक करना हैं।
इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण भविष्य की प्रेरणा हैं ओर समाज के उत्थान का प्रतीक हैं। भगवान राम के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए बहुत कुछ मिलता हैं। रामलला की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण एक अद्वितीय यात्रा है जोकि संकल्प, संघर्ष व समर्पण से भरी हुई हैं।
उन्होंने कहा कि एक बार नहीं कई बार राम मंदिर को तोडऩे का प्रयास किया गया। रामलला की जन्मभूमि पर मंदिर बने यह हमारा सपना था। उन्होंने कहा कि यह शौर्य जागरण यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों में निकाली जा रही हैं। जिला हमीरपुर में इसकरी शुरूआत आज से अगले पांच दिन तक जिला के अलग-अलग हिस्सों में चलेगी।
