By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सेब उत्पादक पेड़ों की कटाई और बेदखली के खिलाफ 29 जुलाई को करेंगे सचिवालय का घेराव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सेब उत्पादक पेड़ों की कटाई और बेदखली के खिलाफ 29 जुलाई को करेंगे सचिवालय का घेराव
himachalNews

सेब उत्पादक पेड़ों की कटाई और बेदखली के खिलाफ 29 जुलाई को करेंगे सचिवालय का घेराव

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/07/16 at 11:11 AM
Share

Shimla,16 July-हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादकों ने उच्च न्यायालय के आदेशों की आड़ में हो रही पेड़ों की कटाई और घरों से बेदखली के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। हिमाचल सेब उत्पादक संघ की एक आकस्मिक बैठक मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को हाटकोटी में आयोजित की गई, जिसमें रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई, नावर, चुहारा और चौपाल क्षेत्रों के प्रभावित किसानों-बागवानों ने भाग लिया।

बैठक में अखिल भारतीय सेब उत्पादक संघ (AFFI) के संस्थापक सदस्य राकेश सिंघा, हिमाचल सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन ठाकुर, सचिव पूरन ठाकुर, राज्य कमेटी सदस्य संजय चौहान समेत कई किसान प्रतिनिधि शामिल हुए।बैठक को संबोधित करते हुए राकेश सिंघा ने सेब बागवानी पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की और कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों की आड़ में प्रदेश सरकार द्वारा सेब के पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और बागवानों की जबरन बेदखली पूरी तरह अमानवीय और असंवैधानिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

राकेश सिंघा ने कहा कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था में सेब का अहम योगदान है। इससे लाखों परिवारों को रोजगार मिलता है। यदि इसी तरह पेड़ों को नष्ट किया गया और लोगों को उनकी ज़मीनों से हटाया गया, तो हिमाचल का बागवान कहां जाएगा?”बैठक में विभिन्न क्षेत्रों के किसान प्रतिनिधियों ने भी अपनी बात रखी और सरकार के रवैये को गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि यह कार्रवाई जीने के अधिकार का उल्लंघन है।

प्रदेश अध्यक्ष सोहन ठाकुर ने बागवानों से एकजुट होने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं, राज्य कमेटी के सदस्य संजय चौहान ने आगामी आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 29 जुलाई 2025 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय का घेराव किया जाएगा।

संजय चौहान ने कहा यह लड़ाई केवल पेड़ों की नहीं, हमारी अस्मिता और आजीविका की है। अगर आज हम नहीं खड़े हुए, तो आने वाली नस्लें भी हमें माफ नहीं करेंगी।”

घोषणा की गई कि हिमाचल प्रदेश किसान सभा और सेब उत्पादक संघ मिलकर इस आंदोलन का नेतृत्व करेंगे और हजारों की संख्या में किसान-बागवानों को लामबंद कर सचिवालय का घेराव करेंगे।संघ ने सभी प्रगतिशील जनसंगठनों, कृषि-बागवानी संगठनों, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

TAGGED: Shimla apple growers association
Chandrika July 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article स्याठी गांव में 2014 के बाद 2025 की आपदा ने छीना सबकुछ, ग्रामीण मंदिर में शरण लेने को मजबूर
Next Article हिमाचल में 1820 हेक्टेयर भूमि पर लहराएगी हरियाली, वन विभाग ने कसी कमर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर बाईपास से ईको वैन चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Ago

नेशनल हाईवे पर ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, मंडी के दो युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Ago

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ago

चिंतपूर्णी बाजार में स्मार्ट मीटर अभियान तेज, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में शुरू हुई स्थापना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?