सोलन/योगेश शर्मा: किसान-बागवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार मंडियों का विकास और नई मंडियों का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोलन में भी सेब मंडी का निर्माण जोरो-शोरों पर है, जहां अभी तक मिट्टी के ढेर पर टेम्परेरी टिन के शेड में सेब के अरबों का व्यापार हो रहा था। वहीं दूसरी तरफ अब अगले साल से परमानेंट शेड में सेब मंडी का व्यापार सोलन सब्जी मंडी में होने जा रहा है।
किसान बागवान और आढ़तियों को मिलेगी सुविधा
सोमवार को मीडिया को जानकारी देते हुए सब्जी मंडी सोलन के सचिव डॉ. रविन्द्र शर्मा ने बताया कि सोलन सेब मंडी में अब अगले साल 15 जुलाई तक किसान बागवानों और आढ़तियों को नई सेब मंडी की सौगात मिलने वाली है। जहां एक तरफ इस सब मंडी में बढ़िया स्ट्रक्चर के साथ दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 10 करोड़ की लागत से यहां पर मार्केटिंग बोर्ड के जरिए जाइका प्रोजेक्ट के तहत एक निजी एजेंसी के द्वारा सेब मंडी बनाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ यहां पर केंटीन टॉयलेट और वाशरूम की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सेब मंडी के बनने से किसान बागवानों और हिमाचल और बाहरी राज्यों से आने वाले आढ़तियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
बता दें कि सेब मंडी के बनने से किसान बागवानों और आढ़तियों को यहां बेहतर सुविधा मिलने वाली है। सेब मंडी में हर साल अरबों के सेब का व्यापार किया जाता है, लेकिन परमानेंट शेड और टॉयलेट वगरैह न होने की वजह से आढ़ती और किसान बागवानों को कई समस्याओ का सामना करना पड़ता था,लेकिन अगले साल से यहां नए शेड में सेब व्यापार किया जाएगा।
