By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजभवन और सरकार में तकरार..कृषि मंत्री के बयानों पर राज्यपाल ने जताई आपत्ति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजभवन और सरकार में तकरार..कृषि मंत्री के बयानों पर राज्यपाल ने जताई आपत्ति
himachalNews

राजभवन और सरकार में तकरार..कृषि मंत्री के बयानों पर राज्यपाल ने जताई आपत्ति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/27 at 5:23 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा विधान सभा में पारित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्तियों के बिल को लेकर राजभवन और सरकार में तकरार शुरू हो गई है। कृषि मंत्री के बयान पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्ति को लेकर कृषि मंत्री बार बार कह रहे हैं कि नियुक्ति को लेकर बिल मंजूरी के लिए राजभवन में अटका है जबकि बिल सरकार के पास है राजभवन ने इसे टिपण्णी के लिए सरकार को भेजा है जिस पर सरकार ने फैसला लेना है ऐसे में राजभवन पर दोषारोपण करना गलत है।

कुलपतियों की नियुक्ति पर विधानसभा में पारित बिल पर विवाद

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में पत्रकार वार्ता कर कहा कि कृषि मंत्री कह रहे हैं कि राजभवन में राज्यपाल के पास बिल को लेकर पत्रावली पड़ी है,इसलिए नियमित कुलपति की नियुक्ति नही हो पा रही है। राजभवन की तरफ़ से इसमें कोई देरी नहीं हुईं है। बिल में सरकार ने संशोधन कर कहा है कि सरकार की सहमति के आधार पर कुलपति की नियुक्ति की जाए क्योंकि पैसा सरकार देती है,इसलिए जो नाम सरकार ने भेजे उसे ही राज्यपाल अपनी सहमति दें जबकि नियमों में ऐसा नहीं है। नियमों के मुताबिक यूजीसी, राज्यपाल और सरकार तीनों के प्रतिनिधि की सहमति से कुलपति की नियुक्ति होती है। ऐसा देश में किसी भी राज्य में कोई प्रावधान नहीं है,हिमाचल में ही पहली बार ऐसा होगा। ऐसी स्थिति में बिल पहली बार राष्ट्रपति को भेजने पर राजभवन विचार करेगा। राजभवन ने कुलपतियों की नियुक्ति के लिए पुराने नियमों के अनुसार ही कमेटी का गठन किया है जो कुलपति को खोजने का काम कर रही है लेकिन एक साल से कुलपति खोज नहीं सकी है।कुलपति की नियुक्ति न होने में राजभवन का कोइ दोष नही है। मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है। राज्यपाल ने कहा कि मैं नियम के विरुद्ध कोई भी काम नहीं करूंगा,राज्यपाल के पद की गरिमा बनाए रखने के लिए कुछ भी करूंगा।बिल सरकार के पास ही है और सरकार को ही उसमें निर्णय लेना है।

प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा ये

वहीं राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बिगड़ती कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि कानून व्यवस्था बहुत बिगड़ गई है,ऐसा नही कह सकते लेकिन शांत प्रदेश में अगर कुछ भी घटना होती है तो प्रदेश की बदनामी होती है.ऐसे में सरकार को इसकी चिंता होनी चाहिए। वहीं राज्यपाल ने ट्राइबल एरिया में भूमिहीनों को नौतोड़ भूमि देने को लेकर कहा कि राजभवन को नौतोड़ भूमि देने में कोइ आपत्ति नहीं हैं.राजभवन ने इसमें सरकार से लाभार्थियों की संख्या पूछी है,जैसे ही जवाब मिलेगा राजभवन इसे भी मंजूरी दे देगा।

TAGGED: Shimla governor shiv pratap shukl
Chandrika June 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जयराम बोले..कांग्रेस के ही लोग रच रहे साजिश, 15 से ज्यादा विधायक बीजेपी में शामिल होने को तैयार
Next Article छोटी काशी में शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल.. विभूतियों को किया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?