By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: छोटी काशी में शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल.. विभूतियों को किया सम्मानित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > छोटी काशी में शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल.. विभूतियों को किया सम्मानित
himachalNews

छोटी काशी में शुरू हुआ फिल्म फेस्टिवल.. विभूतियों को किया सम्मानित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/27 at 8:46 PM
Share
oplus_0

मंडी:धर्मवीर(TSN)-छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर के संस्कृति सदन में चार दिवसीय हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से विधिवत रूप से शुरू हो गया। इस फिल्म फेस्टिवल को कला एंटरटेनमेंट द्वारा रतन सिंह सर्राफ एंड संज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह पहला मौका है जब मंडी में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है। फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ एडीसी मंडी रोहित राठौर ने किया जबकि अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा और निर्देशक आदित्य होम विशेष रूप से मौजूद रहे।

फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन मंडी जिला की चार विभूतियों को लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें लेखन एवं साहित्य के क्षेत्र में सुंदर लोहिया और कृष्ण कुमार नूतन, संगीत के क्षेत्र में सोम देव कश्यप और प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रो. रमेश रवि का नाम शामिल है। इन सभी को शॉल, टोपी, स्मृति चिंह और नगद राशि प्रदान की गई। फिल्म फेस्टिवल में विशेष रूप से पहुंचे अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा ने छोटी काशी में इस तरह का प्रयास करने के लिए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कला एंटरटेनमेंट और रत्न सिंह सर्राफ एंड संज की तरफ से राजा सिंह मल्होत्रा और मशहूर निर्देशक पवन शर्मा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर जो प्रयास किया है, यदि ऐसे प्रयास हर शहर में शुरू हो जाएं तो इससे कला प्रेमियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उन्होंने बेहतरीन आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

निशुल्क रखा गया है प्रवेश,दिखाई जा रही हैं रियल स्टोरी पर बनी फिल्में

हिमाचल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बतौर मुख्यातिथि आए एडीसी मंडी रोहित राठौर ने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।उन्होंने कहा कि पहली बार इस तरह का आयोजन होने से जहां लोगों को कई ऐसे फिल्में देखने को मिलेगी जिन्हें देखने का कम ही मौका मिलता है,वहीं स्थानीय रंगकर्मियों को भी इससे काफी कुछ सीखने का मौका मिलेगा। यह हिमाचल प्रदेश और विशेषकर मंडी के लिए गौरव की बात है।आयोजक राजा सिंह मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि कला एंटरटेनमेंट को शुरू करने का यही उद्देश्य है कि कला के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच मिल सके।इसके साथ ही इस फिल्म फेस्टिवल को इस उद्देश्य के साथ आयोजित किया जा रहा है ताकि लोगों को यह पता चल सके कि एक फिल्म को बनाने के पिछे उसकी टीम की कितनी मेहनत रहती है और किस तरह से वह बनती है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कला एंटरटेनमेंट की तरफ से यह प्रयास जारी रहेंगे।फिल्म फेस्टिवल के दौरान अभिनेता अखिलेंद्र मिश्रा, डायरेक्टर आदित्य होम, कलाकार सपना संड,गगन प्रदीप शर्मा और पिहू को भी सम्मानित किया गया।इस चार दिवसीय फिल्म फेस्टिवल में 40 फिल्में नि शुल्क दिखाई जा रही हैं।

TAGGED: Mandi film festival
Chandrika June 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजभवन और सरकार में तकरार..कृषि मंत्री के बयानों पर राज्यपाल ने जताई आपत्ति
Next Article गठबंधन को समर्थन दिए जाने से कांग्रेस पार्टी की स्थिति और भी हो गई कमजोर -गोविंद सिंह ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?