चन्द्रिका – हिमाचल प्रदेश में न सिर्फ धार्मिक बल्कि ऐतिहासिक जगह भी है जो यहां आने वाले लोगों का दिल मोह लेती है । हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के अर्की में एक एसा ही ऐतिहासिक स्थान है अर्की किला, इस किले की संरचना यहाँ आने वाले लोगों को अपनी सुंदरता से प्रभावित करती है ।
अर्की का किला राणा सभा चंद के वंशज राणा पृथ्वी सिंह द्वारा 1695 – 1700 के बीच निर्माण किया गया था । 1806 में गोरखाओं ने इस किले पर कब्जा कर लिया था। 1815-1816 में गोरखा युद्ध के दौरान सर डेविड ओचर्टलोनी और ब्रिटिश सेना द्वारा सहायता प्राप्त राणा जगत सिंह ने इस किले पर अधिकार कर लिया था। राणा किशन सिंह, जिन्होंने 1840 से 1867 तक किले पर राज किया और योजनाबद्ध तरीके से अर्की शहर का विकास किया ।
इस किले का निर्माण वास्तुकला के राजपूत और मुगलई शैलियों के मिश्रण के साथ बनाया गया था । यह राजस्थानी सौंदर्यशास्त्र से भी प्रभावित है। सुंदर चित्रों से सुसज्जित जो पहाड़ी शैली की कला के संस्करणों को बताते हैं। अर्की किले को अब एक होटल में बदल दिया गया है ।
