अर्की:संजु चौधरी(TSN)-अर्की के पार्थ ठाकुर ने सुपर चैंपियंस ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप- 2024 में जीत हासिल की है. तीन दिन तक चले चली इस चैंपियनशिप में दयानंद पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के पार्थ ठाकुर ने फाइनल मैच में डीएवी कंडाघाट को 1-7 से हराकर जीत हासिल की.
पार्थ ठाकुर अर्की के दानोघाट का रहने वाले हैं. पार्थ ठाकुर के पिता नरेश ठाकुर ने अपने बेटे की जीत पर खुशी जाहिर की है.उन्होंने बच्चों से नशे से दूर रहकर खेलों में अपनी रुचि बढ़ाने का भी आग्रह किया है.नरेश ठाकुर ने कहा कि वह चाहते हैं कि बच्चे ज्यादा से ज्यादा खेलों में अपनी रुचि बढ़ाएं और देश का नाम रोशन करें.
