सुजानपुर :चन्द्रिका (TSN)- सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में कल 76वें सेना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली मुख्य अतिथि होंगे । जबकि सेना से रिटायर्ड कई सीनियर ऑफिसर इस कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करके इसकी शोभा बढ़ाएंगे। ये कार्यक्रम सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा भूतपूर्व सैनिक लीग के साथ मिलकर किया जा रहा है । इसे लेकर इलाके के पूर्व सैनिकों और इलाका वासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
सेना के तीनों अंगों में बड़ी संख्या में यहां के नौजवान दें रहे सेवाएं
सर्वकल्याणकारी संस्था के संस्थापक एवं चीफ पैटर्न सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि सुजानपुर एक सैनिक बहुल क्षेत्र है और यह गर्व की बात है कि सेना के तीनों अंगों में बड़ी संख्या में यहां के नौजवान अपनी शानदार सेवाएं दे रहे हैं । पूर्व सैनिकों की भी यहां बड़ी तादाद है जिन्होंने अपनी जवानी देश सेवा को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा हर साल सेना दिवस का आयोजन किया जाता है लेकिन इस बार भूतपूर्व सैनिक लीग के साथ मिलकर बड़े स्तर पर यह आयोजन किया जा रहा है जिसे लेकर इलाके के पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों में भारी जोश देखने को मिल रहा है तथा इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए इलाके के पूर्व सैनिक भी पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं क्योंकि यह कार्यक्रम भारतीय सेना की आन, बान व शान से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा पूर्व सैनिकों द्वारा इस अवसर पर प्रस्तुत की जाने वाली भव्य परेड की भी रिहर्सल पूरी कर ली गई है। कई तरह के बैंड दस्ते इस कार्यक्रम की गरिमा को चार चांद लगाएंगे। हिमाचल से संबंधित पार्श्व गायक धीरज शर्मा वीर रस और हिमाचल की संस्कृति से ओतप्रोत गीत भी इस अवसर पर अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि 76वें सेना दिवस के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आयोजन की पूरी रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
