By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तत्तापानी में आयोजित जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेला सम्पन्न… श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तत्तापानी में आयोजित जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेला सम्पन्न… श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
himachalReligion

तत्तापानी में आयोजित जिला स्तरीय मकर संक्रांति मेला सम्पन्न… श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/01/15 at 7:58 AM
Share

शिमला :संजु चौधरी (TSN)- मंडी जिला के प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी में मनाया जाने वाला दो दिवसीय जिला स्तरीय लोहड़ी मकर संक्रांति मेला सम्पन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्यातिथि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य रहे। उनके साथ मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह भी इस मैके पर उपस्थित रही।

विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह ने किया सम्बोधित

समापन समारोह के इस मैके पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना है इसके लिए हम सब को आपसी सहयोग से आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान करोड़ों रुपए का नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। लगभग 1600 सड़के बंद हुई थी जिन्हें रिकॉर्ड समय में खोलकर किसान, बागवानों व आम जनता को राहत पहुंचाई गई है।उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रदेश भर में 12 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है लेकिन केंद्र से कोई बड़ा पैकेज आपदा के समय में नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रधानमंत्री हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं लेकिन आपदा के समय केंद्र से जो सहयोग मिलना चाहिए था वो नही मिल पाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 4500 करोड़ रूपए का आपदा राहत पैकेज घोषित कर प्रभावितों को राहत देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। आने वाले समय में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग सहित अन्य विभागों में हजारों पद भरने की प्रक्रिया राज्य सरकार ने शुरू की है जिसका सीधा लाभ प्रदेश के युवाओं को मिलेगा।

ततापानी में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह बनाने का आश्वासन

उन्होंने कहा प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का विशेष योगदान रहा है। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रदेश को तीन हजार करोड़ रुपए का पैकेज मिला है जिसके लिए हम केंद्रीय लोक निर्माण मंत्री व केंद्र सरकार के आभारी है। उन्होंने कहा कि करसोग क्षेत्र की 4 सड़कों का विस्तारीकरण का कार्य 58 करोड़ रूपए की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 7 करोड़ रुपए की लागत से क्षेत्र के लिए बनने वाली 5 और नई सड़को की डीपीआर नाबार्ड को स्वीकृति के लिए भेजी गई है। उन्होने कहा की करसोग में 37 करोड़ रुपए की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जबकि 7 करोड़ रुपए की लागत से न्यायिक परिसर बनाया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में करसोग क्षेत्र में 4 करोड़ रूपए सड़कों की मरम्मत कार्य पर व्यय किए जायेंगे। ततापानी में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह बनाने की लोगों की मांग पर उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि इस मांग को कैबिनेट में ले जाकर स्वीकृति के उपरांत पूरा किया जाएगा ताकि यहां आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा करसोग क्षेत्र को हर दृष्टि से विकसित किया जाएगा। उन्होंने इस अवसर पर मेले के आयोजन के लिए मेला कमेटी को 31 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

तत्तापानी में स्टेज निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा

इस अवसर पर सांसद प्रतिभा सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार राज्य का चहुमुखी विकास सुनिश्चित कर रही है। प्राकृतिक आपदा के दौरान जो सड़कें पुल व अन्य आधारभूत ढांचे की जो क्षति हुई है इसे शीघ्रता के साथ सुधारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास में विश्वास रखती है और प्रदेश का चहुमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस को अपना आशीर्वाद प्रदान करें ताकि प्रदेश में विकास की गति को और तेज किया जा सके,जिसके लिए सभी को एकजुट होकर मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर तत्तापानी में स्टेज निर्माण के लिए 2 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर मेला कमेटी के अध्यक्ष व एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह ने मुख्यतिथि को शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया जबकि सांसद प्रतिभा सिंह को ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरिओम शर्मा व पूर्व प्रत्याशी महेश राज ने शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

TAGGED: makar sankrant festival, Mandi tatapani
Chandrika January 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऐतिहासिक चौगान में कल मनाया जाएगा सेना दिवस…लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप बाली करेंगे शिरकत
Next Article विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला को मकर संक्रांति पर दो नई सौगातें…रिकार्ड के लिए गिनीज बुक आफ रिकार्ड को लिखा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?