By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बारिश के देवता बड़ा देव कमरुनाग का छोटी काशी में आगमन, दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बारिश के देवता बड़ा देव कमरुनाग का छोटी काशी में आगमन, दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब
himachalReligion

बारिश के देवता बड़ा देव कमरुनाग का छोटी काशी में आगमन, दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धा का जन सैलाब

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/03/08 at 10:00 AM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए आराध्य देव बड़ा देव कमरुनाग मंडी जनपद में पहुंच गए हैं। बड़ा देव कमरूनाग को बारिश का देवता भी कहा जाता है। छोटी काशी मंडी में देव कमरुनाग के पहुंचते ही आसमान में एकाएक बादल छा गए और हल्की-फुलकी बूंदाबांदी भी हुई। जिसके थोड़ी देर बाद फिर से मंडी शहर में मौसम साफ हो गया। मंडी पहुंचने पर बड़ा देव कमरुनाग का जिला प्रशासन, सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा व अन्य लोगों द्वारा पुल घराट में भव्य स्वागत किया।

राज माधव राय में हाजिरी भरने के उपरांत, बड़ा देव कमरुनाग टारना के लिए रवाना

बड़ा देव कमरुनाग ने मंडी पहुंचने पर सबसे पहले राज माधवराव मंदिर में अपनी हाजिरी भरी और उसके बाद राज परिवार की परंपरा के अनुसार राज महल में राजा आमेश्वर सिंह ने बड़ा देव कमरुनाग का स्वागत किया। इसके बाद देव कमरूनाग अपने लाव लश्कर के साथ टारना माता मंदिर के लिए रवाना हो गए। देव कमरूनाग 7 दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहेंगे। इस दौरान देव कमरूनाग के दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में भी श्रद्धालुओं की भीड़ बाजार में उमड़ी। आज बड़ा देव कमरूनाग के पहुंचने से छोटी काशी मंडी देवमई हो गई है। बड़ा देव कमरुनाग के मंडी पहुंचने के बाद शिवरात्रि शुरू हो जाती है। राज माधव राय मंदिर में जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, एडीएम डॉ मदन कुमार, एसडीएम सदर ओमकांत ठाकुर, सर्व देवता समिति की ओर से अध्यक्ष शिवपाल शर्मा, सचिव मनोज कुमार, नगर निगम मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बड़ा देव कमरूनाग सहित अन्य देवी देवताओं का स्वागत किया।

देव कमरूनाग के मंडी पहुंचने के बाद ही जनपद के अन्य देवी देवता करते हैं शिवरात्रि में शिरकत

इस मौके पर सर्व देवता समिति के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के लिए जनपद के अन्य देवी देवता भी बड़ा देव कमरुनाग के बाद शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं। सुकदेव ऋषि थट्टा, सुकदेव ऋषि शारटी, देव बुड्ढा बिगंल, देव झाथी वीर, देवी बगलामुखी, देवी बुढी भैरवा देवी देवता आज छोटी काशी में पहुंच रहे हैं। इस बार शिवरात्रि महोत्सव में मंडी जिला के साथ लगते कुल्लू जिला से भी 2 देवता मंडी शिवरा.त्र में पहुंच रहे हैं। बता दें कि शिवरात्रि महोत्सव में जितने भी देवी देवता शिरकत करते हैं, उनमें से बड़ा देव कमरूनाग ही ऐसे देवता हैं जो टारना माता मंदिर में 7 दिनों तक विराजमान रहते हैं। टारना माता मंदिर में ही बडा देव कमरूनाग अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। मंडी जनपद में इस बार अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 9 फरवरी से 15 मार्च तक मनाया जा रहा है। 9 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली जलेब में शामिल होकर अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के मेले का शुभारंभ करेंगे।

TAGGED: Mandi shivratri mahotsav
Chandrika March 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मेयर ने पेश किया 208 करोड़ रुपए का नगर निगम सोलन का तीसरा आम बजट
Next Article छोटी काशी में निकली लघु जलेब…बाबा भूतनाथ मंदिर में हुई पूजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?