राहुल चावला, धर्मशाला: कला के कद्रदान और कला प्रेमियों के लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला में इंटरनेशनल वर्कशॉप और एग्जीबिशन का आयोजन किया जा रहा हैं। आर्ट इन नेचर थीम पर आयोजित होने वाली इस वर्कशॉप और एग्जीबिशन में ग्लोबल वार्मिंग पर लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण बचाने का संदेश कलाकार अपने चित्रों के माध्यम से देंगे। Kइस वर्कशॉप की दूसरी एक खास बात यह है कि इसे एक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत करवाया जा रहा है जिसके चलते इसमें ना केवल देश से बल्कि विदेशों से भी कलाकार भाग लेंगे।
कांगड़ा आर्ट म्यूजियम धर्मशाला की ओर से इस इवेंट का आयोजन सोसायटी फॉर प्रबल प्रमाणिक अकेडमी ऑफ आर्ट्स भमलाडा के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें नेपाल, बंगलादेश, ताजिकिस्तान, रशिया, कोरिया के कलाकारों की कृतियां नज़र आएंगी। 28 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस इवेंट में देश-विदेश के कलाकारों की पेंटिंग का ऑरिजनल वर्क डिस्पले किया जाएगा।
हर किसी को अपनी ओर खींचती है हरियाली
सोसायटी फॉर प्रबल प्रमाणिक अकेडमी ऑफ आर्टस भमलाडा के अध्यक्ष अनूप चंद्रा ने बताया कि वह मूलत: कोलकाता के रहने वाले हैं और पिछले तीन दशक से सोसायटी फॉर प्रबल प्रमाणिक अकेडमी ऑफ आर्ट्स भमलाडा का संचालन कर रहे हैं। अनूप ने बताया कि हिमाचल की हरियाली हर किसी को अपनी ओर खिंचती हैं। उनका भी प्रयास रहता है कि हिमाचली की हरियाली और कला को दिखाने के लिए विदेशियों को बुलाएं। उन्होंने बताया कि देश-विदेश के 45 कलाकारों की कृतियां इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जाएंगी, जो कि ऑरिजनल होंगी, प्रिंट आउट नहीं।
एग्जीबिशन में 15 कलाकार रहेंगे मौजूद
अनूप चंद्रा ने बताया कि ग्लोबल वार्मिंग पर लोगों को जागरूक करते हुए पर्यावरण बचाने के उद्देश्य से वर्कशॉप कम एग्जीबिशन का थीम आर्ट इन नेचर रखा गया हैं। यह एक तरह से इंटरनेशनल आर्ट एक्सचेंज प्रोग्राम हैं, जिसमें 15 से अधिक देश-विदेश के कलाकार स्वयं मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी में उपस्थित कलाकारों की पेपर, कैनवास ओर वुड पर किए गए काम को यहां डिस्पले किया जाएगा।
