बिलासपुर/सुभाष ठाकुर– बिलासपुर में राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया । इसमें प्रतियोगिता में बिलासपुर जिला को खिलाड़ियों के शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर ओवर ऑल विजेता घोषित किया गया। वहीं, पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ में बिलासपुर के विनय ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ऊना के साजन और जतिन ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।इसके अलावा महिला वर्ग में बिलासपुर की इतिशा प्रथम रही और शिवांजली द्वितीय तथा ऊना की तनवी तृतीय स्थान पर रही।
ये प्रतियोगिता युवा सेवा एवं खेल विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा कहलूर खेल परिसर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता के समापन पर उपायुक्त बिलासपुर पंकज राय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग में प्रदेश भर से करीब 350 खिलाड़ियों ने भाग लिया।इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रवि शंकर भी उपस्थित रहे।
