मंडी/परी शर्मा- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री के बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडोह बाजार में मिठाईयां बांटी और आतिशबाज़ी की।
मंडी कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि एक साधारण परिवार से संबंधित कांग्रेस कार्यकर्ता जिसने पूरी जिंदगी पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष किया और हिमाचल की जनता के अधिकारों व सुविधाओं के लिए प्रयासरत रहे , प्रदेश के सर्वाेच्च पद पर विराजमान हुआ है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करोना काल में अपना समस्त वेतन सरकारी कोष में जनता के हितार्थ दान कर दिया था। वहीं मुकेश अग्निहोत्री के प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने पर पर खुशी जाहिर की ।दीपक शर्मा ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिभा सिंह का विशेष धन्यवाद किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा चारों खाने चित हुई और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विकासशील सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ।
