सोलन/योगेश शर्मा: बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व पांच अक्टूबर को मनाया जाना है। इसके लिए सोलन में रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। वहीं मोहमद ईमरान व जावेद तिनका-तिनका जोड़ दशहरा पर्व को खास बनाने के लिए इस पर्व में हिन्दू मुस्लिम एकता का रंग भर रहे हैं। जिससे यह बात साबित हो रहा है कि हिंदू हो या मुस्लिम सभी समानता से एक-दूसरे के त्यौहार के लिए कार्य करते हैं।
भले ही मजहब अलग-अलग हो, लेकिन त्यौहार के रंग एक दूसरे की कारीगरी के बिना फीके हैं। उत्तर प्रदेश के मोहम्मद इमरान व जावेद ने बताया कि मुस्लिम त्यौहार हो या फिर हिन्दू दोनों के लिए अपनी कारीगरी से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ हो, दशहरा हो या मुस्लिम त्यौहार सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे से निपटाते है।
