बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वदेश ठाकुर को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें चुनाव के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर के रहने वाले स्वदेश ठाकुर इससे पहले मीडिया प्रभारी का दायित्व भी बखूबी संभाल चुके हैं। अपने मिलनसार और मधुर स्वभाव के चलते वह मीडिया से हमेशा बेहतर तालमेल स्थापित करने में सफल रहे। उनके अनुभव को देखते हुए ही अब विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
