By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रकृति प्रेम ने छुड़वा दी इंजनीयरिंग की नौकरी…खुद का स्टार्टअप कर बन गए खुशबुओं के सौदागर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रकृति प्रेम ने छुड़वा दी इंजनीयरिंग की नौकरी…खुद का स्टार्टअप कर बन गए खुशबुओं के सौदागर
himachalNews

प्रकृति प्रेम ने छुड़वा दी इंजनीयरिंग की नौकरी…खुद का स्टार्टअप कर बन गए खुशबुओं के सौदागर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/06 at 5:15 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-बचपन से प्रकृति व विभिन्न प्राकृतिक चीजों की खुशबुओं से मंत्रमुग्ध होने वाले इंजीनियर युवक का नौकरी से ऐसा मन उठा कि अपनी अच्छी खासी नौकरी को लात मारकर,हिमाचल अपने घर लौट आया।प्रकृति की महकों ने इस युवक को अपनी ओर ऐसे आकर्षित किया कि खुशबू बांटने को ही इस युवक ने अपना पेशा बना लिया और आज खुशबुओं का सौदागर बन गया है।जीं हां यहा बात हो रही है कांगड़ा जिला के पालमपुर के रहने वाले राजन मिन्हास की।आज राजन मिन्हास अरोमा थेरेपी के प्राकृतिक प्रोडक्ट बेचकर न केवल सफल उद्यमी बनें हैं,बल्कि इन्होंने अपने क्षेत्र की महिलाओं के लिए भी रोजगार के दरवाजे खोले हैं।

सीएम स्टार्टअप योजना के तहत शुरू किया था अरोमा थेरेपी प्रोडक्ट बनाने का काम

राजन मिन्हास ने 4 साल पहले कांकशी नाम से अरोमा थेरेपी प्राकृतिक उत्पाद बनाना आरंभ किया और आज वे अपने इस स्टार्ट को लाखों में ले जा चुके हैं।अरोमा थेरेपी के यह उत्पाद इस बार मंडी शहर के गांधी शिल्प बाजार बिक्री एवं प्रदर्शनी में भी पहुंचे है।राजन मिन्सान बतातें हैं कि प्रकृति प्रेम के चलते साल 2018 में उन्होंने साउथ इंडिया में पहले उन्होंने अच्छी खासी इनकम की इंजनीयरिंग की नौकरी छौड़ी।जिसके बाद वे घर आ गए और प्रकृति से संबधित अलग-अलग व्यावसायिक आइडिया पर काम करने लगे।साल 2020 में सीएम स्टाटअप योजना के तहत उन्होंने हिमाचल जैव संसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान यानी सीएसआईआर के सहयोग से प्राकृतिक वैक्स से अरोमा थैरेपी उत्पाद बनना शुरू किए।

10 महिलाओं को भी दे रहे रोजगार

राजन मिन्हास ने बताया कि शत प्रतिशत प्राकृतिक वैक्स से वह इन प्रोडक्ट को बना रहें हैं,जिनमें अरोमा कैंडल,विभिन्न प्रकार के इत्र,रोज वाटर,मसाज कैंडल इत्यादि शामिल हैं। जो व्यक्ति को रिफ्रेश,एनर्जेटिक महसूस कराने के साथ भावनात्मक व मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करते है।इन प्रोडक्ट को बनाने के लिए पालमपुर से ही अपना स्टार्टअप शुरू किया है।प्रोडक्ट बनाने में उनके साथ शैलजा स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाएं जुड़ी हुई हैं,जो हर महीने 6-8 हजार रुपये घरद्वार पर ही कमा रही हैं।

वहीं राजन ने बताया कि इन प्रोडक्ट को बनाने के लिए वे हिमाचल व बाहरी राज्यों से रॉ-मैटेरियल खरीद रहे हैं।इन प्रोडक्ट की पैकिंग के लिए प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल हो इसका भी खास ध्यान रखा जा रहा है। कैंडल की पैकिंग के लिए वेस्ट पाइन नीडल व कोकोनट सेल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

TAGGED: Mandi Rajan minhas started startup business
Chandrika October 6, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 73वें वन्य जीव सप्ताह के तहत धर्मशाला में मिनी मैराथन का किया गया आयोजन
Next Article विकासात्मक कार्यों के लिए सरकार के फंड से मंजूर करवाया लगभग 41 करोड़ 10 लाख-अनुराग ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?