मंडी:धर्मवीर(TSN)-लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की हार निश्चित है और कांग्रेस इस हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी कर रही है।यह बात प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एंव विधायक राकेश जंवाल विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर के ठिहकर, पौड़ा-कोठी,ओडी,सेगल,कमांद और रोहाण्डा में जनसंर्पक के दौरान कहा कि हिमाचल में भाजपा चारों की चार और देश में 400 सीटें जीतेगी।
राकेश जंवाल ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पक्की हार देखकर पहले से ही अपनी हार का ठीकरा फोड़ने के बहाने ढूढ़ रहे हैं। ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ने की तैयारी इनके ख़ेमे में की जा रही है। जमीनों पर कब्जे करने वाले ऐसे लोगों की आज खुद को राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है,इसीलिए यह कभी पाकिस्तान के समर्थन में बयान बाजी कर रहे हैं। यह लोग आज कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है।शायद भूल गए हैं कि भारत ने 1965, 1971 और कारगिल के युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाई है। आज हम आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम भारतीय जनता पार्टी के विश्वसनीयता के प्रतीक हैं।जब हम जय श्री राम बोलते हैं तो उससे पता चलता है कि चाहे कितनी भी विकट राजनीतिक परिस्थितियां रहीं,हमने प्रभु श्री राम को कभी नहीं छोड़ा। आज प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में अयोध्या धाम में भव्य राम मंदिर बन चुका है। इससे पता चलता है कि हम जो कहते हैं वह करते हैं।
