संजीव महाजन,नूरपुर (TSN): बदलते मौसम के साथ नवंबर के आखिरी सप्ताह में क्षेत्र में ठंड की लहर दौड़ रही हैं। बढ़ती ठंड के साथ साथ मौसमी बीमारियां भी बढ़ रही हैं और सर्दी जुखाम जैसे वायरल से अस्पतालों में लंबी कतारें लग रही हैं। जुखाम से पीड़ित रोगियों की ओपीडी भी काफी बढ़ रही हैं,ऐसे में सिविल अस्पताल नूरपुर एम.एस नीरजा गुप्ता ने एडवाइजरी भी जारी की हैं।
नीरजा गुप्ता ने बताया कि ठंड के बढ़ते प्रभाव के चलते सर्दी जुखाम का होना आम बात हैं, जिसका बचाव ही सबसे बड़ा उपचार हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में इस समय बहुत से सर्दी जुखाम से पीड़ित रोगी आ रहें हैं, ऐसे में इनकी ओपीडी का बढ़ना स्वाभाविक हैं।
उन्होंने कहा कि यह वायरल एक दूसरे के संपर्क में आने से जल्दी फैलता हैं, ऐसे में पीड़ित व्यक्ति मास्क पहन कर बाहर निकलें ओर गर्म पानी के साथ-साथ घर पर काढ़ा इत्यादि बना कर पीते रहें। इससे काफी हद तक सर्दी जुखाम से छुटकारा मिलता हैं। उन्होंने कहा कि सुबह शाम ठंड ओर सर्द हवाओं का ज्यादा प्रभाव रहता हैं, ऐसे में किसी गर्म कपड़े या शॉल इत्यादि का इस्तेमाल जरूर करें।
