अरविंदर सिंह,हमीरपुर:हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति सरकारी कर्मचारी कल्याण संघ के चुनावों में अशोक कुमार को लगातार दूसरी बार सर्वसहमति से जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा रजनीश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह को महासचिव, मनोज कुमार को कार्यालय सचिव, कमलजीत को कोषाध्यक्ष, कमलेश कुमार शेखर को मुख्य संरक्षक, लेखराम को मुख्य सलाहकार, केसी भाटिया को कानूनन सलाहकार, मुकेश कुमार को मुख्य संगठन सचिव, पवन राव को मुख्य प्रेस सचिव और जगदीश चंद को उपप्रधान पद के लिए सर्वसहमति से चुना गया हैं।
संघ के महिला विंग में प्रधान के रूप में लता देवी को चुना गया हैं। बैठक में चुने गए पदाधिकारियों को सर्वसहमति से कार्यकारिणी के विस्तार के लिए चुना गया हैं। संघ के इन चुनावों में प्रदेशाध्यक्ष ज्ञान चंद भाटिया विशेष तौर पर मौजूद रहे।
चुनावों के आखिर में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने उन्हें दोबारा जिला की कमान सौंपने पर आभार जताया हैं। उन्होंने कहा कि संघ ने जो जिम्मेवारी उन्हें दी हैं, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाएंगें और संघ की मांगों को पूरा करवाने का भ्रसक प्रयास करेंगे। चुनावों में चुनाव अधिकारी कमलेश शेखर, उप चुनाव अधिकारी लेखराम, चुनाव पर्यवेक्षक ज्ञान प्रकाश और मुख्य संगठन सचिव दिनेश सहगल ने विशेष भूमिका निभाई।
