शिमला : कमल भारद्वाज- माउंटेन गोट द्वारा 10 वें एडिशन की कार रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली को युवा सेवा एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शिमला से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बड़े स्तर पर आयोजित इस एक्सपेडिशन में फोर बाई फोर 70 गाड़ियां है और 160 लोगों का समूह है जो संकरी और बर्फीले चुनौती भरे रास्ते का सफर तय करेंगे। मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा की राज्य की सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कृतसंकल्प है और सरकार की तरफ से इस तरह के आयोजनों के लिए पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है । वहीं माउंटेन गोट के को -फाउंडर सूरज तायल ने बताया कि सुरक्षा का पूरा ख़याल रखा गया है, ताकि किसी भी प्रतिभागी को समस्या न झेलनी पड़े । उन्होंने बताया की शिमला से रवाना हुई ये रैली कल्पा जाएगी और तीन दिन काजा में रुकने के बाद रामपुर होते हुए मनाली आएगी जहां 19 फरवरी को इसका समापन होगा ।
