ज्वालामुखी । विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में श्रावण मेले के दूसरे दिन मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शनों के लिए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला अपनी पत्नी सहित पहुंचे। मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों की विधिवत पूजा अर्चना के उपरांत उन्होंने कहा कि मां के नवरात्र शक्ति उपासना के पवित्र उत्सव के रूप में मनाया जाता है और देवी का आशीर्वाद देश को विकसित भारत बनाने में मिले ऐसी उन्होंने मां ज्वाला जी से कामना की है और हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण आई आपदा से हिमाचल को मुक्त करने के लिए भी मन से आशीर्वाद मांगा है।
प्रदेश में सुख समृद्धि और खुशहाली हो यही वह चाहते हैं।
मंदिर प्रशासन की ओर से जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बैरवा ने राज्यपाल को मां ज्वाला की फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान की।
