बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बिलासपुर के लखनपुर के साथ लगते कुनाला में सडक़ हा+दसा हुआ है। इसमें एक ऑटो सडक़ किनारे खड़े ट्रक के साथ टकरा गया। जिसमें चालक सहित चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है।वहीं, मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि ऑटो चालक सवारियां लेकर नौणी की ओर से बिलासपुर आ रहा था। लेकिन कुनाला के समीप पहुंचने पर अचानक ही सामने खड़े ट्रक के साथ टकरा गया। बताया जा रहा है कि इस सडक़ हा+दसे में ऑटो में सवार लोगों को चोटें आई हैं। वहीं, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में उपचार के लिए पहुंचाया गया है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
