अरविंदर सिंह,हमीरपुर: अवाहदेवी से हमीरपुर जा रही एक निजी बस सोमवार को हादसे का शिकार हो गई। बस नंबर एचपी 67 – 4450 टौणी देवी स्कूल के ठीक ऊपर बिजली के पोल से अटक गई। इसी स्थान पर कुछ वर्ष पूर्व भी एक बस का एक्सीडेंट हुआ था। जैसे ही बस सड़क छोड़ नीचे की ओर लुढ़कने लगी सवारियों में चीखों पुकार मच गया। गनीमत यह रही कि बिजली के पोल के सहारे बस अटक गई वरना सीधे स्कूल बिल्डिंग पर जा गिरती।
बस के पोल में अटकने के बाद सवारियों को खिड़कियों के रास्ते बाहर निकाला गया। तहसीलदार डॉक्टर आशीष शर्मा ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। स्कूल के कमरों को खाली करवा लिया गया हैं।
अवाहदेवी से हमीरपुर जा रही निजी बस संजय साहिल सोमवार को टौणी देवी स्कूल के ठीक ऊपर बस अनियंत्रित हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया गया कि बस का स्टीयरिंग रोड टूट गया। वहीं कहीं न कहीं रोड की खस्ताहाल भी इस हादसे की वजह मानी जा रही हैं। एनएच निर्माण से कोट से लेकर आवाहदेवी तक रोड की हालत बदतर हैं। ऐसे में वाहनों की हालत खस्ता हो रही हैं। बड़े बड़े गड्डे हालत खराब कर रहे हैं। बस की स्टीयरिंग रोड का टूटना भी एनएच की खस्ता हालत की वजह माना जा रहा हैं।
तहसीलदार डॉक्टर आशीष शर्मा ने बताया कि सभी सवारियां सुरक्षित हैं। स्कूल के कमरों को खाली करवा लिया गया हैं।
