सचिन शर्मा, मनाली: प्रदेश में मौसम के ठीक होते ही अब जिन जगहों पर भारी हिमपात हुआ हैं वहां अब हिमस्खलन हो रहा हैं। पुलिस चौकी तिन्दी को मिली सूचना के आधार पर तिन्दी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 रोहली के समीप लोकेशन 78 और 82 के पास शनिवार को हिमस्खलन के कारण अवरूद्ध हो गया हैं। इस प्रकार मार्ग के अवरूद्ध होने पर पांगी की ओर 8 गाड़ियां जिसमें करीब 50 यात्रियों और तिन्दी की ओर एक एंबुलेंस और 6 गाड़ियां जिसमें करीब 20 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जिला की सीमावर्ती पुलिस चौकी तिन्दी से एक बचाव दल और सड़क सुरक्षा संगठन की टीम तुरंत बचाव कार्य हेतु हिमस्खलन की ओर रवाना हुए और सड़क सुरक्षा संगठन की मशीनरी हिमस्खलन को हटाने में जुट गई।
समय के अभाव के कारण हिमस्खलन को पूरी तरह से ना हटाया जा सका हैं,जिस स्थिति में पांगी की ओर फंसे वाहनों और यात्रियों को वापस हटाया गया और तिन्दी की ओर फंसे वाहनों और यात्रियों को सुरक्षित तिन्दी लाया गया । तिन्दी की स्थानीय जनता की ओर से बचाव कर लाए गए लोगों को अपने घरों, पीडब्ल्यूडी व फॉरेस्ट रेस्ट हाउस तिन्दी मेें सुरक्षित ठहराया हुआ हैं। जिला पुलिस वर्तमान में भूस्खलन और हिमस्खलन के मामलों के मद्देनजर सभी वाहन चालकों से जिला लाहौल स्पिति की सड़कों में अतिरिक्त सावधानी के साथ वाहन चलाने की अपील करती हैं।
