बीबीएन : जगत सिंह- नालागढ़ में चोरी के मामलों में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है । मोबाइल सेनचिंग में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो हफ्ते पहले खेड़ा व पीरस्थान के बीचो-बीच एक महिला का रास्ते में चलते हुए दो बाइक सवार युवक मोबाइल छीन मौके से भाग गए थे। जिसके बाद महिला द्वारा चोरी का मामला दर्ज करवाया गया । पुलिस ने खेड़ा व पीरस्थान के मार्ग में स्थापित किए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जिसमे दो युवक फिर उसी क्षेत्र में दिखाई पड़े। जिसके बाद पुलिस द्वारा तुरंत कारवाई करते हुए दोनो युवकों को मौके से पकड़ लिया ।
जाँच अधिकारी नालागढ़ अशोक राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है की मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जांच करने में जुट गई ।दोनो युवकों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि दोनो नालागढ़ के रहने वाले है और दोनों की आयु 20 से 23 वर्ष की बताई जा रही है। वहीं एक आरोपी की पहचान सागर निवासी निचला खेड़ा के तौर पर हुई है । उन्होंने कहा की दोनो आरोपियों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुटी हुई है।
