By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने भरवाना के खुरड़पट्ट में 35 लाख से निर्मित स्वास्थ्य भवन किया समर्पित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने भरवाना के खुरड़पट्ट में 35 लाख से निर्मित स्वास्थ्य भवन किया समर्पित
himachalNews

आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने भरवाना के खुरड़पट्ट में 35 लाख से निर्मित स्वास्थ्य भवन किया समर्पित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/21 at 7:31 PM
Share

कांगड़ा,21नवंबर(TSN)-आयुष,युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने वीरवार को कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत भरवाना के खुरड़पट्ट में 35 लाख से निर्मित स्वास्थ्य भवन लोगों को समर्पित किया।इस दौरान उन्होंने पंचरुखी को 31 दिसंबर से पहले तहसील बनाने का एलान किया।खुरड़पट्ट में जनसभा को संबोधित करते हुए,गोमा ने कहा कि प्रदेश के लोगों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिये 3415 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं।

मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में एक स्वास्थ्य संस्थान को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया जा रहा है।इस संस्थान में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अलावा आधुनिक स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाई जायेगी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र में उपकरणों और मशीनों को खरीदने के लिये एक-एक करोड़ रुपये उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है।सिविल अस्पताल जयसिंहपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के अतिरिक्त अल्ट्रासाउंड सुविधा,लैब इत्यादि सुविधा आरंभ की गयी हैं।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रकार की बुनियादी स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करना का प्रयास किया गया है।उन्होंने कहा कि खुरड़पट्ट में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन से इलाके में बढ़िया रूप में लोगों को घर के नजदीक प्राथमिक उपचार सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

लोगों की मांगो को लेकर किया आश्वसत

गोमा ने खुरडपट्ट के मैदान के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 15 लाख,विभिन्न पांच सम्पर्क मार्गो के लिए 5 लाख,वार्ड 4 में पुली के लिए डेढ़ लाख,अष्ठभुजा मन्दिर के लिये एक लाख, किचन शेड निर्माण के लिए 1 लाख,खुरडपट्ट गाहर सड़क की टारिंग की घोषणा की।लोगों को आश्वस्त किया कि नयीं बसे आने के बाद इस क्षेत्र के लिए सुबह शाम एक बस सेवा और उप स्वास्थ्य केंद्र की चार दिवारी का कार्य किया जायेगा।

मुख्यमंत्री 29 को करेंगे डॉक्टर यशवंत सिंह परमार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार स्मृति में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 29 नवंबर से पहली दिसंबर तक पंचरुखी किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे और इसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि अगले 31 दिसंबर से पहले सब तहसील पंचरुखी को तहसील के दर्जा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड पूर्ण होने पर राजकीय उच्च विद्यालय भरवाना को स्तरोन्नत कर 10 जमा दो का दर्जा देने का प्रयास किया जाएगा।

TAGGED: Kangra AYUSH Minister Yadvinder Goma
Chandrika November 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जेपी नड्डा के भ्रष्टाचार वाले आरोप पर विक्रमादित्य का पलटवार. .प्रूफ है तो प्रदेश के लोगो के सामने रखे
Next Article नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को दी नसीहत… विपक्ष को ना दें दोष, गलत निर्णयों का करें मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?