बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN- सिविल अस्पताल घुमारवीं में आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का अयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में लगभग 950 लोगो ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। वही 18 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 90 आभा कार्ड भी बनाए गए। स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ स्थानीय विधायक राजेश धर्माणी ने किया। इस दौरान विधायक धर्माणी ने शिविर में स्वास्थ्य की जांच करवाने आए लोगो का हाल भी जाना।
इस मौके पर राजेश धर्माणी ने कहा कि शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा इसके साथ ही आज अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सको की टीम आईजीएमसी शिमला से आई है। जो लोगो के स्वास्थ्य की जांच कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के लगने से क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुकखु ने प्रदेश के हर विधानसभा में एक आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत घुमारवीं सिविल अस्पताल घुमारवीं को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बनाया गया है। जिसके बाद घुमारवीं अस्पताल में पांच विशेषज्ञ की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वचनबद्ध है।
