अनिल कुमार,किन्नौर: जनजातीय ज़िला किन्नौर में बीते चार दिनों से मौसम खराब चला हुआ है और सुबह शाम बारिश के चलते ठंड बढ़ रही हैं तो दूसरी ओर बागवानों व किसानों की चिंता भी बढ़ रही हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते सेब के साइज में इजाफा नहीं हो रहा वहीं किसानों के फ़सल भी खराब होने की कगार पर हैं।
लंबे समय से ज़िला किन्नौर में बिगड़ते मौसम के चलते ज़िला में पर्यटन व्यवसाय भी ढ़गमगा गया हैं। ठंड के चलते लोग अबतक सर्दियों के वस्त्र पहने हुए नज़र आ रहे हैं। ज़िला में इस वर्ष अप्रैल माह के बाद बारिश का दौर शुरू हुआ जिसके बाद अबतक बीच बीच में बारिश हो रही हैं जिसकी मा+र इस वर्ष बागवान किसान व पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ेगी। इसका बुरा प्रभाव फसलों पर फलों पर भी पड़ता नज़र आ रहा हैं।
ज़िला में इन दिनों किसानों के गेहूं, मटर व अन्य फ़सलों को खेतों से निकालने का काम शुरू किया जाता हैं, लेकिन मौसम ठंडा होने के साथ बारिश की मार से फसलें खराब होने की कगार पर पहुंचा हैं, लिहाजा इस वर्ष का मौसम किसानों व बागवानों के अनुकूल नहीं दिख रहा हैं।
