अरविंदर सिंह,हमीरपुर: टीबी की बीमारी का पता लगाने के लिए अब एक मिनट से ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह बीमारी आसानी से पकड़ में आ सकेगी ओर यह हाइटेक मोबाइल एक्सरे मशीन से संभव होगा जिसकी सुविधा जिला हमीरपुर में लोगों को मिलेगी। इस मशीन से टीबी हो या शरीर में दूसरी कोई बीमारी अब इसे 1 मिनट में डिटेक्ट करके इलाज समय पर शुरू करने के लिए हमीरपुर को 40 लाख की पहली हाइटेक मोबाइल एक्सरे मशीन मिली हैं।
यह मशीन 1 मिनट में अपनी रिपोर्ट दे देगी। इससे मरीजों को अब ना तो घंटों रिपोर्ट आने का इंतजार करना पड़ेगा और ना ही लैब तक जाकर टेस्ट करवाना पड़ेंगे। इस मशीन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल टीबी के मरीजों का पता लगाने के लिए किया जाएगा। इस मशीन के माध्यम से जिला हमीरपुर में अब स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमों ने फील्ड में मौके पर ही लोगों के एक्सरे करने की शुरुआत कर दी हैं। सीएसआर स्कीम के तहत हमीरपुर स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक एवं पोर्टेबल एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई गई हैं।
यह पोर्टेबल एक्सरे मशीन अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है और इसे फील्ड में ले जाना एवं ऑपरेट करना बहुत ही आसान हैं। लगभग डिजिटल कैमरे के साइज की इस मशीन को बैटरी से भी चलाया जा सकता हैं।साथ ही हमीरपुर ज़िला में चलाए जा रहे टी बी अभियान के तहत घर घर जाकर स्क्रीनिंग करने वाली टीमों के लिए यह मशीन काफी सुविधाजनक एवं प्रभावी साबित होगी।
कैमरे के साइज की यह पोर्टेबल मशीन अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ लैस हैं। इसे कहीं पर भी ले जाकर इस्तेमाल किया जा सकता हैं। इसके लिए ना तो बिजली की जरूरत है और ना ही इसे भारी होने की वजह से दूसरी जगहों तक ले जाना मुश्किल होता हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से सुसज्जित होने के कारण इसकी रिपोर्ट 100 फ़ीसदी सही होगी । गांव गांव में जाकर इसके जरिए लोगों के टेस्ट किए जा सकेंगे। सिर्फ 1 मिनट में ही इसकी रिपोर्ट मौके पर तुरंत मिल जाएगी जिसके आधार पर डॉक्टर किसी भी बीमारी के बारे में बताकर उसका इलाज शुरू कर पाएंगे। स्वास्थ्य विभाग हमीरपुर में ऐसी ही एक ओर मशीन की डिमांड सरकार से की है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टेस्ट करने में कवर किया जा सके।
सीएमओ हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सीएसआर स्कीम के तहत हमीरपुर को यह हाईटेक मोबाइल डिफील्ड एक्स रे मशीन मिली हैं। कैमरे की साइज की इस मशीन से टीबी या दूसरी बीमारियों का पता लगाने में अब और आसानी होगी और 1 मिनट में ही रिपोर्ट मौके पर मिल जाएगी। विभाग की ओर से एक और मशीन की डिमांड की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा सके।
बात दें कि अभी तक भारी-भरकम बड़ी एक्सरे मशीनें होने की वजह से मरीज को अस्पतालों तक जाना पड़ता था और इसकी रिपोर्ट आने में उन्हें घंटों या कई बार 1 से 2 दिन तक का इंतजार करना पड़ता था। एक्सरे फिल्म काफी रोगों में उपयोगी होता हैं। इस हाईटेक कैमरा साइज की एक्स रे मशीन से इन सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।
