नालागढ़ (जगत सिंह): पुलिस थाना बद्दी ने जुआ अधिनियम के तहत दो मामले दर्ज किए गए है। पहला मामला पुलिस थाना बद्दी में आरोपी सनोज कुमार निवासी उत्तर प्रदेश पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी शीतलपुर रोड़ पर आम लोगों को पैसों का लालच देकर जुआ खेलने के लिए उकसा रहा था। उक्त आरोपी से कुल 3,100 रूपए की नकदी व जुए में इस्तेमाल गिटियों को कब्ज़े में लिया गया है ओर पुलिस की ओर से आगामी तफ्तीश की जा रही है।
दूसरा मामला पुलिस थाना बद्दी में आरोपी दिपक कुमार निवासी कांगड़ा पर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी सनसिटी रोड़ पर आम लोगों को पैसों का लालच देकर जुआ खेलने के लिए उकसा रहा था। उक्त आरोपी से कुल 10,100 रूपए की नकदी व जुए में इस्तेमाल पर्चियों को कब्जे में लिया गया है। वहीं पुलिस की ओर से आगामी तफ्तीश की जा रही है।
इन दो मामलों के अलावा बद्दी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए मोटरवाहन अधिनियम के अंतर्गत 112 चालान किए हैं। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने वालों पर कार्रवाई करते हुए बद्दी पुलिस ने 14 चालान कोटपा अधिनियम के तहत किए हैं जिसके तहत 2,400 रूपए जुर्माना किया गया है।
