भावना शर्मा, शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक के साथ नाहन में हुई मारपीट के बाद अब ड्राइवर यूनियन एक जुट हो गयी है। यूनियन ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो सेवाओं को प्रदेश भर वह अपनी सेवाएं देना बंद कर देंगे। एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन इस मारपीट की घटना पर भड़क गई है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे है
हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि नाहन के कालाअंब में एचआरटी चालक के साथ एक बाइक सवार ने मारपीट हुई है। आरोपी मौके से फरार हो गया है और उसे अभी तक पकड़ा नहीं गया,जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।
उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने की प्रबंधन से ओर पुलिस से मांग की गई और यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो प्रदेश भर में एचआरटीसी के चालक सेवाएं बंद कर देंगे और प्रदेश भर में चक्का जाम किया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में जिस रूट पर भी चालक के साथ मारपीट होगी उस रूट पर कोई भी बस नहीं चलाई जाएगी।
बता दे कि नाहन के कालाअंब में एक युवक ने एचआरटीसी के चालक के मारपीट की है जिसमें चालक घायल हो गया है। इसी पर एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने आक्रोश में आ गई है।
