बीबीएन : जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में बच्चियों और महिलाओं पर अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए जिला पुलिस जिला बद्दी की ओर से एक जागृति अभियान की शुरुआत की गई है ।इस जागृति अभियान के तहत बच्चियों और महिलाओं को उनके अधिकारों और अपराधिक घटनाओं से बचने को लेकर जागरूक किया जाता है।
स्कूल की बच्चियों को एसपी कार्यालय का दौरा करवाया गया और बताया गया कि किस तरह डीएसपी एसपी कंट्रोल रूम सीसीटीवी एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी लोगों की सुरक्षा के लिए काम करते हैं ।इस बारे मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी बद्दी मोहित चावला ने कहा कि पुलिस की ओर से बच्चियों और महिलाओं पर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को कम करने के लिए जागृति अभियान की शुरुआत की गई है । पुलिस की ओर से क्षेत्र के स्कूलों में जाकर बच्चियों को जागरूक भी किया जा रहा है और उन्हें समय-समय पर एसपी कार्यालय पुलिस थाना का दौरा करवा कर जागरूक किया जाता है कि पुलिस किस तरह आम जनता के लिए काम करती है ।
