संजु चौधरी, शिमला: नगर निगम शिमला का चुनाव प्रचार चरम पर हैं।इस बीच दोनों ही दलों के नेता एक दूसरे पर जमकर हमलावर हैं। उसकी वजह ये भी है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के लिए नगर निगम शिमला का चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका हैं। शनिवार को जहां विपक्ष की तरफ से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मोर्चा संभाला और सरकार पर निशाना साधा। तो दूसरी तरफ सत्ता दल कांग्रेस पार्टी से उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा पर ताबड़तोड़ हमले पत्रकार वार्ता के दौरान किए।
पिछली भाजपा सरकार पर हमला करते हुए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि स्मार्ट सिटी के पैसे का जमकर दुरुपयोग हुआ हैं। भाजपा ने ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए शिमला शहर में ठेके दिए गए हैं। नगर निगम बनने के बाद इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी 10 गारंटीयों को अपने कार्यकाल में पूरा करेगी, जिसमें ओपीएस, महिलाओं को 15 सौ रुपए पेंशन देने सहित युवाओं को नौकरी देने पर सरकार ने काम शुरू कर दिया हैं।
भाजपा के नेताओं की ओर से ऑपरेशन लोटस के बयानों पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा ख्याली पुलाव पका रही हैं। कांग्रेस की सरकार मजबूत हैं और 5 साल तक चलेगी। शिक्षक भर्ती पत्र पर घिरी सरकार के सवाल पर उन्होंने बताया की ये सिर्फ़ प्रस्ताव था सब कमेटी के कई प्रस्ताव हैं, जिनको फाइनल नहीं माना जा सकता।
