अनिल नेगी, किन्नौर: जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौऱ के सापनी पंचायत के लिए शनिवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपू की बस का सफल ट्रायल हुआ। देश आजाद होने के 75 वर्ष बाद करछम से सापनी के लिए साढ़े छः किलोमीटर बस योग्य संपर्क सड़क मार्ग का पहली बार बस पास का सफल ट्रॉयल होने के बाद अब सापनी, कनई व बटूरी आदि गांव शीघ्र बस सुविधा से जुड़ जाएंगे जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल हैं। इस अवसर पर एसडीएम कल्पा मेजर शशांक गुप्ता सहित पीडब्ल्यूडी टापरी सहायक अभियंता विद्या नेगी ,परिवहन पथ निगम के इंस्पेक्टर रघुनाथ, एसएचओ सांगला अनिल व रोड पासिंग कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
नाबार्ड के तहत बनाए जा रहे करछम से सापनी 6.5 किलोमीटर संपर्क सड़क मार्ग को बन कर तैयार होने में पांच वर्ष का समय लगा हैं। इस सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ रूपए के करीब लागत आई हैं। सापनी पंचायत प्रधान कृष्णा नेगी ने बताया कि आज सापनी गांव के लिए निगम की बस का सफल ट्रायल हुआ हैं, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और अब सापनी गांव शीघ्र बस सुविधा से जुड़ेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि यह सब प्रदेश सरकार व कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के प्रयासों से हुआ हैं, जिसके लिए क्षेत्र वासी प्रदेश सरकार व कैबिनेट मंत्री का धन्यवाद करते हैं ।
