अनिल कुमार, किन्नौर:किन्नौर जिला के राजनीति की गर्माहट के बीच आज बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रतियाशी अनिल कपूर ने रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल किया है और अब विधानसभा चुनावो के मैदान मे उतर चुके है। अनिल कपूर जिला किन्नौर के यूला गांव से संबंध रखते है और लंबे समय से बीएसपी के लिए जिला किन्नौर के अंदर काम कर रहे है। ऐसे में बीएसपी ने उन्हें जिला से विधानसभा चुनावों मे प्रतियाशी घोषित कर चुनावी मैदान मे उतारा है।
किन्नौर जिला से बीएसपी के उम्मीदवार अनिल कपूर ने अपने नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि किन्नौर जिला को मुद्दा बनाकर इस विधानसभा चुनावों मे उतरे है और जिला के सभी ग्रामीण क्षेत्रों का अब चुनावी दौरा शुरू किया जाएगा जिसके लिए बीएसपी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कमर कस ली है।
उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला से वह पहली बार बीएसपी से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे है। ऐसे में उन्होंने जिला की आम जनता से समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि हर राजनितिक दल चुनावों में केवल राजनीति के लाभ के लिए मैदान में उतरती है। ऐसे में ऐसी राजनीति से दूर होकर बीएसपी केवल जनता के मुद्दों व आमजन को लेकर विधानसभा चुनावी मैदान मे उत्तर रहे है।
