भावना, शिमला: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के टिकट का एलान करने के बाद बागवत के सुर मुखर होने लगे है। चौपाल के बाद अब चंबा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने पार्टी के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है और कांग्रेस आलाकमान को जल्द टिकट बदलने का एल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि कांगेस टिकट नहीं बदलती है तो वह पार्टी छोड़ आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
शिमला में पत्रकार वार्ता कर पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी के लिए लगा दिया है लेकिन कांग्रेस पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। कांग्रेस ने डेढ़ महीने पहले पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को टिकट दे दी है जबकि वे 20 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे है ओर दो बार जीते है। पिछली बार वे हार गए और इस बार टिकट के लिए आवदेन भी किया था, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने चंबा में सभी हारे हुए नेताओं को टिकट दी है लेकिन उन्हें टिकट नहीं दी गई।वहीं उन्होंने पार्टी की ओर से करवाए गए सर्वे पर भी सवाल उठाए ओर कहा कि ये सर्वे मैनेज सर्वे है। उनकी विधानसभा क्षेत्र में कोई भी सर्वे करवाने नहीं आया और घर बैठे ही सर्वे करवाए गए है।
उन्होंने कांग्रेस आलाकमान को चेतावनी देते हुए टिकट बदलने की मांग की है ओर कहा है कि अगर टिकट नहीं बदली गई तो वे पार्टी छोड़ कर आजाद चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए 22 अक्तूबर को कोटी में बैठक बुलाई गई है और यदि कांग्रेस इस पर कोई फैसला नहीं लेती तो वे भाजपा में जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
