विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का चुनाव प्रचार करने के लिए चलाए जा विकास रथों में से चिंतपूर्णी विधानसभा से भी विकास रथ को वर्तमान विधायक बलबीर चौधरी ने मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह विकास रथ चिंतपूर्णी विधानसभा के तमाम बूथों पर जाकर केंद्र सरकार और हिमाचल सरकार की उपलब्धियों के बारे लोगों को में जागरूक करेगा।
इस मौके पर विधायक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पर रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर विधानसभा के सभी बूथों पर भेजा गया है। यह रथ चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर जा कर प्रचार और प्रसार करेगी और बताएगी कि हिमाचल और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में क्या बदलाव आया है ओर लोगों को किस प्रकार से दैनिक जीवन में राहत मिली है।
पहले दिन की रथ यात्रा में चिंतपूर्णी विधानसभा के धार क्षेत्र की घंघरेट और गिंडपुर पंचायत में लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रथ यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर रथ यात्रा के साथ विकास रथ यात्रा के प्रभारी नृमदा जसवाल,आईटी सेल से विकास भारद्वाज, सुनीष डडवाल और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
