मंडी,धर्मवीर(TSN)-मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के तहत आने वाले रिवालसर क्षेत्र के गांव सरध्वार के राहुल शर्मा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। राहुल शर्मा 7 सितंबर यानि आज ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से पास आउट हुए। भारतीय सेना की अति प्राचीन एवं गौरवशाली मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट का हिस्सा बने हैं।
पिता भी भारतीय सेना में दे चुके हैं अपनी सेवाएं
राहुल ने कक्षा दसवीं केंद्रीय विद्यालय ओ.एल.फ. देहरादून से तथा जमा दो (विज्ञान) की परीक्षा केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर से प्राप्त की है। इसके उपरांत बीटेक. (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री जवाहर लाल नेहरु गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से तथा एमबीए. की डिग्री भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंध संस्थान नोएडा से प्राप्त की है। इसके पश्चात मई 2023 में इनका चयन भारतीय सेना में अधिकारी प्रशिक्षण के लिए हुआ तथा अक्टूबर 2023 से प्रतिष्ठित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए 11 माह का प्रशिक्षण पूरा किया। इस विशेष अवसर पर राहुल शर्मा के पिता केशव राम शर्मा, माता दुर्गी देवी के अलावा इनकी बड़ी बहनें सरोज शर्मा एवं प्रियंका शर्मा भी शामिल हुई। राहुल के पिता केशव राम शर्मा ने भी 20 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं दी हैं एवं उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कमेडेशन कार्ड” से सम्मानित हैं। वर्तमान में राहुल के पिता केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में पुस्तकालयाध्यक्ष है।उनकी कामयबायी उनके क्षेत्र में खुशी का मौहाल है।
बचपन से ही सेना के प्रति गहरा लगाव
राहुल ने बताया कि उनका बचपन से ही सेना के प्रति गहरा लगाव रहा और सेना में ऑफिसर बनने का सपना था। इसी सपने को साकार करने के लिए विद्यालयी शिक्षा के समय भारत स्काउट्स एंड गाइड का प्रशिक्षण लिया और “राज्य पुरस्कार” भी प्राप्त किया। कॉलेज के समय में एन.सी.सी. का प्रशिक्षण लिया,जिसमें “सी.” सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया। राहुल ने अपनी सफला के श्रेय अपने माता-पिताजी, गुरुजनों व परिजनों को देते हुए कहा कि इंसान राहुल शर्मा कड़ी मेहनत के दम पर कोई भी सफलता हालिस कर सकता है।
