अरविंदर सिंह, हमीरपुर : गर्मी का सीजन आने से पूर्व ही जल शक्ति विभाग की ओर से लोगों को स्वच्छ एवं सुचारू पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने की दृष्टि से लगातार काम किया जा रहा हैं। इसी के तहत गुरुवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत बरोहा पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत भंडारण टैंक का निर्माण कार्य को शुरू किया गया। 11 लाख रुपए की लागत से बनने वाले भंडारण टैंक के निर्माण का कार्य की शुरुआत विधायक आशीष शर्मा की ओर से पूजा अर्चना कर की गई। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के कर्मचारी व स्थानीय पंचायत के लोग भी मौजूद रहे।
विधायक आशीष शर्मा ने बताया कि बरोहा पंचायत में 11 लाख की लागत से भंडारण टैंक का निर्माण किया जाएगा जिससे साथ लगती पंचायत के ग्रामीणों को घरद्वार पर पानी की सुचारू सप्लाई मिल सकेगी । उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ आगामी गर्मी के सीजन में लोगों को पानी की व्यवस्था पर बैठक कर प्लान तैयार किया जा रहा हैंम उन्होंने बताया कि विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि जिन स्थानों पर पानी की सप्लाई में अगर कोई दिक्कत आती है तो वहां पर टैंकरो के माध्यम से सप्लाई की जाए ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो।
