मंजूर पठान,चंबा: जिला चंबा के नए डीसी के रूप में गुरुवार को अपूर्व देवगण ने अपना कार्यभार संभाल लिया हैं। अपना कार्यभार संभालने के बाद उपायुक्त अपूर्व देवगन ने यहां पत्रकारों के साथ शिष्टाचार भेंट की। नवनियुक्त उपायुक्त अपूर्व देवगण ने कहा कि चंबा जिले भले ही पिछड़े जिले की गणना में आता हो पर हमारा प्रयास रहेगा कि इस आकांक्षी जिले को आगे लाया जाए जिसके लिए हमे जी तोड़ प्रयास करेंगे।
उन्होंने जिला में चल रही कई योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पीछे जिन योजनाओं को चालू किया गया था और वह किसी कारण वश अभी तक पूरी नहीं हो पाई उनको प्राथमिकता के आधार पर सर्वप्रथम अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना में चल रही योजनाओं पर बहुत जल्दी विस्तृत रिपोर्ट लेंगे उसके बाद योजनाओं को पूरा करने के लिए कार्य किया जाएगा और उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा।
