शिमला (एकता): हिमाचल में मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब प्रदेश में 6 दिनों तक मौसम के साफ रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अब 28 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कई जिलों का तापमान माइनस में चल रहा है। आने वाले दिनों में और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। वहीं मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ बना हुआ है।
