कुल्लू (एकता): हिमाचल के लाहौल-स्पीति में यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हवा में लटक गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
गनीमत यह रही कि बस सड़क किनारे मिट्टी के ढेर में अटक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें कि मंगलवार को रिकांगपिओ-कुल्लू-केलांग रूट पर चलने वाली एचआरटीसी के केलांग डिपो की बस दालंग गांव के समीप कैंची मोड़ पर दुर्घटनग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई।
यह बस 31 सवारियों को लेकर केलांग की तरफ जा रही थी। बस में बैठे यात्री सुरक्षित हैं किसी को भी चोट नहीं आई। बस में क्या दिक्कत आई है जांच के बाद ही पता चलेगा।
